अमित /सीवान : जिले के हुसैनगंज थाने के सलोने पुर गांव के समीप गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से भाई के साथ परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की मौत हो गई। वही दुर्घटना में भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत छात्रा एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवा कला निवासी छोटन सिंह की पुत्री संजना कुमारी सिंह है। गंभीर रूप से जख्मी भाई सूरज सिंह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सूरज सिंह एस एच उच्च विद्यालय हुसैनगंज परीक्षा केंद्र से मैट्रिक की परीक्षा दिलवाकर अपनी बहन को लेकर शहर के तुलसी नगर आवास पर लौट रहा था। इसी क्रम में सलोने पुर गांव के समीप बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार छात्रा संजना कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही जख्मी सूरज कुमार को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।