अमित/सिवान : सिवान के सभी प्रखंडों में सीमित पंचायतो में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ वही देर रात तक मतगणना का कार्य संम्पन हुआ जिसमें अलग-अलग प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इसी क्रम में बसंतपुर प्रखंड के बसंतपुर पंचायत में पैक्स चुनाव के मैदान में लड़ रहे तीन प्रत्याशियों में बालेश्वर राय ने पंद्रह वर्षो से पैक्स अध्यक्ष पद पर काबिज वीरेंद्र प्रसाद को हरा कर जीत दर्ज की हैं।

बालेश्वर राय को कुल 506 मत मिले वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र प्रसाद को 481 मत मिले। बालेश्वर राय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र प्रसाद को 25 मतों से पराजित कर विजय घोषित हुए। वही बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर अध्यक्ष के लिए मनोज सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वद्वि मुकेश राय को 254 मतों से पराजित किया। इन्हें 680 मत मिले थे । सरेया श्रीकांत पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए साहेब राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तुलसी देबी को 751 मतों से पराजित किया, इन्हें 951 मत मिले थे। राजापुर पैक्स के लिय लोकनाथ राय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंकर साह को 91 मतों से पराजित किया, इन्हें 455 मत मिले थे। वही कन्हौली पैक्स के लिए अरुण कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीनानाथ सिंह को 321 मतों से पराजित किया, इन्हें 999 मत मिले थे। मतगणना रात्रि 11 बजे तक चली। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. आशिफ द्वारा जीते हुए सभी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया।
