अमित/सिवान : एक तरफ जहां सारण के डीआईजी मनु महाराज सिवान में अपराधियों में खौफ पैदा करने और क्राइम कंट्रोल के लिए लगातार दो दिन से कैम्प किए हुए थे वही दोनों दिनों में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार प्रशासन को चुनौती दे दी है।

ताजा मामला जिले के मैरवा थाना क्षेत्र स्थित बभनौली पेट्रोल पंप के समीप का है जहाँ बाइक सवार युवक पर अपराधियों ने गोली चला दी हालांकि निशाना चुकने की वजह से उसे गोली नही लगी। वही बाइक सवार युवक जान बचाने के लिए बाइक को लेकर भागने में गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान अशोक दुबे के रूप में हुई हैं जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि घायल युवक प्रोपर्टी डीलर का काम करता है। वही घटना की सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।