अमित/सिवान : इस वक्त की बड़ी खबर एम. एच. नगर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां एक 17 वर्षीय युवक का शव कुएं से मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार एम. एच. नगर थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव के एक कुएं से एक 17 वर्षीय युवक का शव बुधवार की सुबह तैरता हुआ मिला। जिसकी पहचान बहेलिया गांव निवासी स्व. रामप्रकाश सिंह पटेल के पुत्र गोलू कुमार पटेल के रूप में हुई है। बतादे कि 29 जून से गोलू घर से लापता था और उसकी माँ द्वारा थाने में सनहा देकर उसकी अपहरण की आशंका जताई गई थी। वही बुधवार के अहले सुबह गोलू का शव कुएं में मिलने के बाद लोगो का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा।
मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शव को कब्जे में नही लेने दिया जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्थानीय प्रशासन सनहा दर्ज करने के बाद इस मामले पर ध्यान दिया रहता तो गोलू आज जिंदा होता!