अमित यादव/सिवान : सिवान शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते ही जा रही है। जिससे शहर के लोगो में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
बतादे कि शहर में कुछ दिन पहले सबसे पहले पुरानी बजाजी से पति-पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनके संपर्क में आए लोगो का सैंपल मंगलवार को कैम्प लगाकर लिया गया। जिसमें 125 संदिग्ध लोगों का सैम्पल इकठ्ठा कर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। आज आए रिपोर्ट में 16 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। जिन लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है इसमें शहर के अलग-अलग मुहल्लों से 15 लोग शामिल है वही एक मरीज बरहन का बताया जा रहा है जिसकी दुकान शहर में स्थित है।
मरीजों में पुरानी बजाजी से 6, केसरा टोली से 3, निराला नगर से 3, सब्जी मंडी, कागजी मुहल्ला, सोनार टोली से एक-एक लोग तो सदर प्रखंड के बरहन से एक व्यक्ति शामिल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित मरीजों की संख्या आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। जो शहर के लोगो के लिए चिंता का विषय है! दूसरी तरफ जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। मास्क नही पहनने वालो पर प्रशासन द्वारा जुर्माना भी लगाया जा रहा है।