सीवान: शहर के गांधी मैदान में टहलने गए प्रधानाध्यापक लापता हो गए है जिसके बाद से उनके परिजन काफी परेशान है। बतादें की नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार पोखरा निवासी सह पचरुखी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरी के प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर प्रत्येक दिन गांधी मैदान में टहलने जाया करते थे। रविवार की सुबह भी वह अपने घर से टहलने निकले थे लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी अपने घर नहीं पहुंचे हैं और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। जिससे परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है।
काफी खोजबीन के बाद उनका कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने नगर थाना में एक लिखित आवेदन देकर उनकी खोजबीन करने की मांग की है वह इस मामले पर नगर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश पुलिस ने बताया किला पाता प्रधानाध्यापक के बड़े पुत्र फारूक जावेद के द्वारा एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है जिसकी जांच की जा रही है।