अमित यादव/सिवान : सिवान शहर से पहली बार दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। बतादें कि पिछले 3 महीनों में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज सिवान शहर से नहीं मिला था।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार शहर के निराला नगर निवासी पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इस मम्मले मे खास बात यह है कि दोनों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है और न ही इनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे है। दोनों पति-पत्नी को सिवान से मुंबई जाना था इसी को लेकर वे जांच कराने सिवान सदर अस्पताल पहुंचे थे जहाँ उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। वही दोनों पॉजिटिव मरीजो को स्वास्थ्य टीम द्वारा शहर में बने दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल स्थित आइसोलेशन सेंटर में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है।
Big Breaking: सिवान शहर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप।। SIWAN NEWS।।
गौरतलब है कि दिन-प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और वैसे लोग भी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है। दूसरी तरफ शहर में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है और लोग सोशल डिस्टेनसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे है।
ये भी देखे: