सिवान : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली जिले में ऐतिहासिक रही। जिले के 36 मंडलों के 311 शक्ति केंद्रों व दो हजार से अधिक बूथों पर टीवी, एलआईडी स्क्रीन व मोबाइल फोन के जरिए लोगों ने बिहार जनसंवाद कार्यक्रम को सुना।
बूथों के अतिरिक्त बाजार व चौक चौराहों पर विभिन्न सामाजिक साहित्यिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोग रैली से जुड़े। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि जिले के करीब दो हजार से अधिक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली को जिले के 55 से 60 हजार लोगों ने टीवी स्क्रींन के माध्यम से सुना।

इस दौरान भाजपा के विधायक व्यास देव प्रसाद, व्यास सिंह, विधान पार्षद टुन्ना जी पांडे, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव व भाजपा के पूर्व विधायकों ने भी अपने अपने बूथ पर भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह के जनसंवाद को सुना।
इस दौरान बूथ पर पार्टी का झंडा व टोपी पहन कर कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए। वही दूसरी ओर शहर के शांति वटवृक्ष समीप भाजपा कार्यकर्ताओं संग जमे रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला भाजपा के छत्तीसों मंडलों के 311 शक्ति केंद्रों के सैकड़ों बूथों पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अमित शाह जनसंवाद कार्यक्रम को सुना गया, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह नगर उपसभापति बबलू शाह, हीरा लाल सोनी, दीपक कुमार सोनी व मलवेशरी चौक पर जिला उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल, देवेन्द्र गुप्ता, अर्जुन कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष गणेश कसेरा आदि उपस्थित थे।
वहीं शहीद सराय में मुकेश कुमार, रविद्र साह, जिला मंत्री संगीता देवी, राम राज्य मोड़ पर जिला उपाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, गीता देवी, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव सहित जिला के सभी पदाधिकारी और नेताओ ने रैली के प्रसारण में भाग लिया।