अमित यादव/सिवान : देर रात पटना से आई कोरोना रिपोर्ट में सिवान से दो मरीजो की मिलने की पुष्टि हुई थी। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में एक मरीज सिवान शहर से तो दूसरा दरौली का बताया गया था। जिसके बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव होने की खबर वायरल हो गयी थी। शहर के लोग भी सकते में आ गए थे।
वही सुबह होते ही इस खबर का खंडन सिवान सिविल सर्जन के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि डेटा बनाने वाले कर्मचारी की गलत टायपिंग के कारण कोरोना मरीज को सिवान शहर का बताया गया दरअसल में वह मरीज दरौली का ही है। शहर में कोई कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि नही हुई है।
इस प्रकार देर रात आयी रिपोर्ट में अब दोनों कोरोना संक्रमित मरीज दरौली के दोन बुजुर्ग और सरहरवा पंचायत के रहने वाले है। एक मध्य प्रदेश से तो दूसरा कर्नाटक से आया था जिन्हें दोन हाई स्कूल में कोरेंटिंन किया गया था।