दरौली : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के बलहूं गांव में शनिवार की देर रात्रि अज्ञात अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार द्वारा एक महिला गर्दन पर वार कर दिया गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में घायल महिला चिल्लाती हुई घर से बाहर भागती हुई आई और बाहर आते ही अचेत हो गिर पड़ी। तबतक घटनास्थल पर आस-पास के लोग पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंच अचेत अवस्था में महिला को लेकर दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां पर चिकित्सको द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया गया।

मृतिका बलहूं गांव निवासी मैनेजर सिंह की पत्नी शैल देवी (57 वर्ष) बताई जा रही है। घटना के समय महिला घर में अकेली ही थी। पति मनैजर सिंह झारखंड में व इकलौता पुत्र आशीष सिंह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करतें हैं। मृतिका के देवर व मैसूर भी अपने स्वजन के साथ अन्य प्रदेशों में रहते हैं। इसी कारण काफी समय से ही घर पर रहते हुए खेती आदि कार्य देखती है। मृतिका की हत्या किन कारणों से हुई इसका पता नहीं चल पाया।
दरौली थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतिका घर में अकेले ही रहतीं थीं । किस नीयत से हत्या की गयी है मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।