अमित यादव : बिहार में धीरे-धीरे ही सही लेकिन लगातार बढ़ रही है। आज दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज बक्सर जिले के बताए जा रहे है।
#BiharFightsCorona first update of the day.2 more covid-19 positive cases in bihar taking the total to 74. 2-male 67 and 35 years from buxar. travel history from asansol,west bengal.
— sanjay kumar (@sanjayjavin) April 16, 2020
इस आशय की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कुछ देर पहले ट्वीट कर दी उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि बक्सर में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है जिनकी उम्र 67 और 35 साल है दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री पश्चिम बंगाल की आसनसोल की है यानी कुछ दिन पहले दोनों पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बक्सर पहुंचे थे। अब उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिहार में पहली बार ऐसे 2 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री देश के अंदर की ही है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में अभी तक कोरोना के 74 मामले पाए गए हैं जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है वही 37 लोग ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। इस प्रकार अब बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 36 रह गई है।