कुमार राहुल:- कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो के कारण सीवान के महादेव नई बस्ती स्थित एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई है। यह कदम लॉकडाउन होने के कारण बच्चों के लिए उठाया गया है। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है। इसी को देखते हुए कोचिंग संस्थान द्वारा फ्री ऑनलाइन क्लास कराई जा रही है। ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए 82921 71661 पर सम्पर्क कर सकते है।
स्काइप व जूम जैसे वीडियो कॉलिंग एप के माध्यम से हो रही पढ़ाई।
स्काइप व जूम जैसे वीडियो कॉलिंग एप के माध्यम से तमाम संस्थाएं ऑनलाइन मीटिंग भी कर रही हैं। यही नहीं अब ऑनलाइन पढ़ाई के लिए जूम एप देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। तमाम विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों ने इस एप के जरिए पठन-पाठन भी शुरू कर दिया है। लॉकडाउन में श्याम पट्ट का स्थान जूम एप ने लिया है। यह एप गूगल प्ले-स्टोर से एंड्राइड मोबाइल पर भी मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।
ज़ूम अप्प पर बना क्लास रूम
इस एप के माध्यम से एक साथ 100 लोग (क्लास) वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सकते हैं। वन-टू-वन व्यक्ति 40 मिनट तक बात कर सकता है। हालांकि 500 तक संख्या बढ़ाई जा सकती है और 40 मिनट की समय सीमा को भी बढ़ाया जा सकता है।
इस प्रकार बिना किसी व्यवधान के शिक्षक 40 मिनट तक लेक्चर दे सकते हैं। वहीं विद्यार्थी भी अध्यापक से ऑनलाइन सवाल-जवाब कर सकते हैं। खास बात यह है कि स्क्रीन पर फोटो, वेब और गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स या बॉक्स फाइलों को साझा करने की सुविधा है। स्मार्ट मोबाइल फोन के अलावा कंप्यूटर व लैपटॉप पर भी इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है।