गोपालगंज: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पूर्व मुखिया अरुण सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मटिहानी नैन के पूर्व मुखिया अरुण सिंह दिन के करीब एक बजे अपने घर के सामने बैठे थे उसी वक्त बाइक सवार तीन युवक उनके घर पर पहुंचे। बाइक से उतर कर एक युवक ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया आशीर्वाद देने के लिए जैसे ही अरुण सिंह झुके तभी उसके दूसरे साथी ने पीछे से उनके गर्दन में गोली दाग दी जिससे वे जमीन पर गिर गए। तीनो बाइक सवार गोली मारने के बाद सिवान की तरफ फरार हो गए। तीनो बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखा था जिससे उनकी पहचान नही हो पायी। वही घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल मीरगंज में भर्ती कराया जहां उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी।

बतादे की अरुण सिंह कुख्यात विशाल सिंह के साथ जेल जा चुके है। मुखिया उपेंद्र सिंह हत्याकांड में भी नामजद आरोपी थे। कुछ दिन पूर्व ही वे बेल मिलने के बाद जेल से छूटे थे। दो दिनों में हुई दो हत्याओं से मीरगंज के लोगो मे खौफ का माहौल कायम हो गया है। बीते दिन हथुआ स्टेशन के रेक पॉइंट पर कुख्यात राजकुमार शर्मा की हत्या गोली मार कर कर दी गयी थी।