अमित यादव/सिवान : सिवान के बीजेपी के जिलाध्यक्ष पद पर संजय पांडेय के पदभार ग्रहण करने के बाद नगर अध्यक्ष के चुनाव के लिए सुगबुगाहट तेज हो गयी है। सूत्रों की माने तो नगर अध्यक्ष पद के लिए अर्जुन गुप्ता के नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरशोर से हो रही है। उनके समर्थक उन्हें नगर अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने की मांग कर रहे है। ऐसे में आपको बतादे की आगामी 25 दिसंबर को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय अर्जुन गुप्ता को नगर अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर सकते है।

अर्जुन गुप्ता सिवान के वैश्य समाज से आते है और इनके पिता संघ के पुराने कार्यकर्ता रह चुके है। श्री गुप्ता फिलहाल भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य है।