अमित यादव/सिवान : पूर्व विधायक व समाजसेवी दरौंदा प्रखंड के बगौरा निवासी कौशलेंद्र प्रसाद शाही उर्फ बबुआ जी का मंगलवार की रात करीब 10 बजे निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। बबुआ जी ने 1952 में सिविल सेवा की परीक्षा पास की थी। लेकिन समाजसेवा में रुचि रहने के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी। वर्ष 1967 में महाराजगंज विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। लोगों के प्यार ने उन्हें विधायक बना दिया। उसके बाद से समाजसेवा में ही लगे रहे।

बतादे की बबुआ जी का निधन सारण प्रमंडल के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। इन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा व श्रीराम की सेवा में समर्पित कर दिया था। वे श्री राम जन्म उत्सव समिति गांधी मैदान सिवान के संस्थापक सदस्य थे। सामाजिक कार्यो व धार्मिक कार्यों में रुचि होने के कारण वे लोगो मे काफी लोकप्रिय थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी है।