सिवान जिले के महाराजगंज में अपराधियों ने देर शाम करीब 6:30 बजे एक युवक की गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए सीवान रेफर कर दिया। सदर अस्पताल सीवान में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं एम्बुलेंस में बैठने के कर्म ही युवक की मौत हो गई। युवक का नाम देवेन्द्र कुमार यादव है जो जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुव यादव कामा मेरा भाई बताया जा रहा है।
वहीं घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने पान दुकान पर बैठा था तभी बाइक से दो की संख्या अपराधी आए और युवक को गोली मार दी। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक की है।
एक्सीडेंटल फायरिंग के एंगल से जांच कर रही है पुलिस।
पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा ने बताया डॉक्टर के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया एक्सीडेंटल फायरिंग कर लग रहा है हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगां और जो भी दोषी होने उनके विरुद्ध कार्यवाई होगी।