सिवान : बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को खरीफ महाभियान सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सत्यदेव सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार राव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्य कुमार राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि तेज गति से बढ़ती जनसंख्या और सिमट रही भूमि के कारण नई तकनीक से खेती करना समय का तकाजा है।
भगवानपुर कृषि विज्ञानकेंद्र के कृष्णा खत्री एवं एस के मंडल ने जीरो टिलेज सेखेती की जुताई के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बुआई के लिए सबसे उपयुक्त समय 20 मई से 30 जून तक होता है। सिचाई का प्रबंधन मौसम के बदलते परिवेशमें धान की खेती की विधि, श्री विधि धान, शंकर धान,अरहर की खेती, उड़द की खेती, तिल की खेती, हरी खाद के लिए ढैंचा की खेती को बेहतर तरीके से करने एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
मौके पर कृषि समन्वयक अरविद कुमार उपाध्याय, देवेंद्र कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह,अखिलेश राय, किसान सलाहकार मनोज सिंह,करुनकांत ठाकुर, राजेश राम, मुखिया संदेश महतो, वैद्यनाथ महतो समेत काफी संख्या में किसान आदि मौजूद थे।