विजय राज/ सीवान : दैनिक जागरण के हुसैनगंज संवाददाता अशोक पासवान के पिता सरजु दुसाध की मृत्यु विती रात 10 : 00 बजे हो गई।पत्रकार के स्वर्गीय पिता की उम्र 92 वर्ष थी,जो करीब 15 वर्षों से बीमार चले आ रहे थे।

आज सुबह करीब 11:00 बजे समस्त सगे-संबंधियों की उपस्थिति में पत्रकार अशोक पासवान के पैतृक गांव ढेबर में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुवा। इस दुःखद घडी में सिवान के सभी पत्रकारो ने उनकी आत्मा को शांति प्रदान होने की भगवान से बिनती की। पत्रकार के गांव में शोक की लहर बनी हुई है।
